शेष बचे कृषक अपना पंजीयन करा सकें इस हेतु कलेक्टर श्री यादव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त को लिखा पत्र
==
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि के संबंध में पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, किन्तु तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ कृषकों के धान पंजीयन होना शेष रह गये हैं। कृषकों द्वारा सीएम हेल्पलाईन, दूरभाष एवं अन्य माध्यमों से धान पंजीयन न होने की शिकायत दर्ज कराई जा रही है।
धान पंजीयन हेतु शेष रह गये कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये धान पंजीयन की अवधि में वृद्धि करने का आग्रह किया गया है जिससे पंजीयन के लिये शेष बचे कृषक अपना पंजीयन करा सकें।