*गुरुग्राम पुलिस की तत्परता से समय पर मिला एडमिट कार्ड, छात्रा दे सकी CDS परीक्षा।*
`गुरुग्राम: 13 सितंबर 2026`
▪️ आज दिनांक 13.09.2026 को न्यू कॉलोनी स्थित सेंट माइकल स्कूल, शिवपुरी परीक्षा केंद्र पर CDS परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अपना एडमिट कार्ड घर पर भूल गई। परीक्षा शुरू होने में मात्र 5 मिनट शेष थे और आसपास सभी फोटोस्टेट/साइबर कैफे बंद होने के कारण छात्रा बेहद परेशान थी।
▪️ छात्रा ने अपने मोबाइल में उपलब्ध एडमिट कार्ड की फोटो दिखाई, जिस पर थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन से एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवाया और समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंचाकर छात्रा को सौंप दिया।
▪️ गुरुग्राम पुलिस की त्वरित सहायता से छात्रा समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी। छात्रा एवं उसके परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026