
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर स्थित मिठाई दुकानों एवं किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
==
कलाकंद बर्फी, मावा केसर रोल स्वीट,मावा बर्फी एवं बेसन के लिए गए नमूनें,
==
गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
===
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् एसडीएम तेंदूखेड़ा सी.एल गोस्वामी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेंदूखेड़ा नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।
कार्यवाही में तेंदूखेड़ा नगर में बस स्टैंड स्थित श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित कलाकंद बर्फी एवं मावा केसर रोल स्वीट के नमूने जांच हेतु लिए हुए। बस स्टैंड स्थित राजा मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परिसर में संग्रहित मावा बर्फी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह तारादेही रोड स्थित दिनेश किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित बेसन का नमूना जांच हेतु लिया गया। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के सभी मिठाई दुकानों एवं किराना दुकान संचालकों को मौके पर दिशा निर्देश दिए गए।
#damoh