*3 वर्षीय लावारिश/गुमशुदा बच्ची को गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता से सकुशल परिजनों से मिलवाया।*
`गुरुग्राम: 13 सितंबर 2026`
▪️ आज दिनांक 13.09.2026 को गुरुग्राम पुलिस की ERV-258 टीम को गांव बेगमपुर खटोला, जिला गुरुग्राम में एक लगभग 3 वर्षीय बच्ची लावारिस/गुमशुदा अवस्था में घूमती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया।
▪️ ERV-258 एवं पुलिस चौकी एसपीआर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की तथा बच्ची के परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए।
▪️ लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्ची के परिजनों का सफलतापूर्वक पता लगा लिया तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया।
▪️ गुरुग्राम पुलिस सभी अभिभावकों से अपील करती है कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा भटका हुआ अथवा गुम मिलता है या कोई बच्चा गुम हो जाता है, तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचना दें। Gurugram Police 24×7 आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026