पंजाब में NDA सरकार के दावे से सियासी हलचल तेज, अकाली दल से गठबंधन की अटकलें बढ़ीं
#दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में NDA की सरकार बनने के बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस बयान को भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच संभावित गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि पंजाब में इस बार NDA की सरकार बनने जा रही है। उनके इस बयान से भाजपा और अकाली दल के दोबारा साथ आने की चर्चाओं को बल मिला है। हालांकि, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में सबकी नजरें आगामी दिनों में भाजपा और अकाली दल के रुख पर टिकी हैं।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2026