औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहकारी निरीक्षक,
==
कारण बताओ सूचना पत्र जारी, तीन दिन का वेतन रोका
===
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा 24 अगस्त को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहकारी निरीक्षक मनीष अहिरवार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यालयीन कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
आदेशानुसार जवाब प्राप्त होने तक कलेक्टर के निर्देशानुसार तीन दिवस का वेतन रोके जाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित कर्मचारी को भविष्य में निर्धारित समयावधि में नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए सचेत किया गया है।
#damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh