
#साले को गोली मारने वाला #जीजा #गिरफ्तार
👉पारिवारिक विवाद में सगे साले की गोली मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, 19 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस तथा बुलेट मोटरसाइकिल बरामद-*
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त कपिलदेव यादव को गिरफ्तार किया गया।
➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदाफरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते कपिलदेव यादव निवासी ग्राम खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी द्वारा अपने सगे साले देवेन्द्र यादव को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई थी, जिससे उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। वादी भूपेन्द्र यादव की तहरीर के आधार पर थाना कोहंडौर पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया-कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी मय हमराह का0 सरोज अमन आदित्य, का0 सूर्यकिरण यादव, म0का0 प्रियंका वर्मा एवं चालक का0 मनीष कुमार यादव द्वारा थाना कोहंडौर के मु0अ0सं0 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त कपिलदेव यादव पुत्र रामसुन्दर यादव निवासी ग्राम खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी, हाल पता अहिमाने जोगीबीर, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 40 वर्ष को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ से उपचार उपरान्त डिस्चार्ज होने के बाद आज दिनांक 19.08.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
➡️ बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, 19 अदद जिन्दा कारतूस, 03 अदद खोखा कारतूस तथा 01 अदद रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस एवं 27/30 आयुध अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।