Public App Logo
Profile Picture

रानीगंज की हलचल और खबर बेबाक

@Raniganjkihalchal
729Followers
0Following
*बाथरूम में बेहोश होकर गिरी महिला की मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया*
प्रतापगढ़। बेला गांव में शनिवार सुबह एक महिला की अचानक मौत हो गई। 34 वर्षीय अंजू मौर्या सुबह स्नान करने के लिए बाथरूम गई थीं। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
अंजू की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी दो बेटियां अंशिका और आराध्या हैं। घटना के बाद दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया।
मृतका के पति अजय कुमार मौर्या सऊदी अरब में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। पति के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की ओर से आगे का निर्णय लिया जाएगा। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
अपनी विभिन्न लंबित मांगों और वेतन विसंगतियों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने अपनी मांगों के समर्थन में एक बड़े चरणबद्ध आंदोलन का खाका तैयार किया है।रानीगंज तहसील अध्यक्ष देवेश नारायण ओझा एवं तहसील मंत्री बृजेश मिश्र के नेतृत्व में संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार करते हुए मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ।
यूपी में 15 IAS अफसरों के तबादले...
प्रतापगढ़ की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिली यूपी कांग्रेस की कमान से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर 

प्रमोद तिवारी की राजनीतिक विरासत को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी—प्रतापगढ़ से लखनऊ तक समर्थकों में खुशी की लहर

प्रतापगढ़ के सियासी गलियारे में खुशी की लहर
मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे प्रतापगढ़ के राजनीतिक प्रभाव और प्रमोद तिवारी परिवार की मजबूत राजनीतिक पकड़ से जोड़कर देखा। जगह-जगह बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।
रामपुर खास से निकलकर प्रदेश कांग्रेस की कमान तक पहुंचना मोना के राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। उनके सामने अब पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
पिता की विरासत से प्रदेश की जिम्मेदारी तक
प्रमोद तिवारी लंबे समय से उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। उनकी बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रामपुर खास में अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाई और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के साथ उनकी भूमिका का दायरा पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है।
कांग्रेस ने इसी संगठनात्मक बदलाव में सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
प्रतापगढ़ के लिए गौरव का क्षण
मोना की ताजपोशी को लेकर प्रतापगढ़ के कांग्रेस समर्थकों में खास उत्साह है। समर्थकों का कहना है कि रामपुर खास की राजनीति से निकली आवाज अब पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आवाज बनेगी। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों तक बधाइयों का सिलसिला जारी है। खबर मिलते ही मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी, दानिश माबूद, इश्तियाक, दिलशाद, विकास मिश्रा समेत अन्य समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद दी।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की बात कही है।
रानीगंज के बाबू पट्टी के लोगों से मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, खुलवाएंगे लाइब्रेरी

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर लाइव प्रसारण के दौरान बिग बी ने बाबू पट्टी को लेकर कही अपने दिल की बात 

कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के प्रसारण के दौरान बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी के लोगों से माफी मांगते हुए गांव में जल्द लाइब्रेरी खुलवाने की बात कही। हॉट सीट पर पहुंचे पट्टी के दड़वा महोखरी निवासी दिल्ली में रह रहे चंद्र प्रकाश तिवारी ने जैसे ही बताया कि वह मूलतः प्रतापगढ़ में बाबू पट्टी गांव के बगल के रहने वाले हैं तो अमिताभ ने कहा कि आ हा, वहां हमारे पूर्वजों का जन्म हुआ था। बाबू जी वहीं से आए थे। फिर बोले वहां हम कुछ करना चाहते थे लेकिन कुछ रुकावट आ गई। इसलिए बाबू पट्टी के लोग हमसे नाराज हैं। हम वहां के लोगों से माफी चाहते हैं। फिर बोले जल्द लाइब्रेरी खोल देंगे। अमिताभ ने बताया कि दरअसल पत्नी जी (जया बच्चन) वहां गई थीं, उनका विचार था कि लाइब्रेरी खुलनी चाहिए थी। बिल्डिंग बन गई है पर लाइब्रेरी नहीं खुल सकी। अमिताभ ने चंद्र प्रकाश को केबीसी में ठीक से खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि नहीं तो बाबू पट्टी के लोग और गरियाएंगे हमें, अभी तो वो पहले से ही नाराज चल रहे हैं। चंद्र प्रकाश नेकौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के प्रसारण में कहा 
हमने वहां के लोगों को बताया नहीं था हम केबीसी में जा रहे हैं, लेकिन अब लाइब्रेरी बन जाएगी, मुझे कॉन्फीडेंस हो गया है। फिर अमिताभ चंद्र प्रकाश से बोले, जाकर हमारा प्रचार कर दीजिए वहां कि हम लाइब्रेरी खुलवा देंगे। खेल के दौरान चंद्र प्रकाश तिवारी और अमिताभ ने खूब मौज मस्ती की।अमिताभ बच्चन ने पाँच लाख का चेक जारी किया।
अमिताभ ने चंद्र प्रकाश से पूछा कि वह काम क्या करते हैं तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की आंख हैं, फिर बोले वह सीसीटीवी कैमरे लगाते हैं। इस पर अमिताभ ने हंसी- हंसी में उनसे कई सवाल पूछे, जिसके जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए।

रानी लक्ष्मीबाई ने किस स्थान पर वीरगति पाई थी... पर चकराये

चंद्र प्रकाश महज 10 सवालों का ही सही जवाब दे सके और पांच लाख रुपये जीत पाए। बेल्हा की पट्टी तहसील के डड़वा गहोखरी गांव के निवासी अरविंद तिवारी के बेटे चंद्र प्रकाश तिवारी के चयन से उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल रहा। शुक्रवार को केबीसी का प्रसारण देखने के लिए उनके परिचितों के साथ रिश्तेदार भी टीवी के सामने डटे रहे। बिग-बी के सामने पूरे आत्मविश्वास से बैठे चंद्र प्रकाश

सिर्फ 10 सवालों का ही सही जवाब दे सके और पांच लाख रुपये ही जीत पाए। बिग-बी के 11वें सवाल रानी लक्ष्मीबाई ने किस स्थान पर वीरगति पाई थी, का फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ लाइन लेने के बाद भी सही जवाब नहीं दे पाने पर वह क्विज से बाहर हो गए। जबकि इस सवाल तक चंद्र प्रकाश के पास दो लाइफ लाइन शेष थी। लेकिन ओवर कॉन्फीडेंट होने के कारण वह गलत जवाब दे बैठे और शो से बाहर हो गए।
प्रतापगढ़ जिले की बड़ी खबर 

कांग्रेस आलाकमान ने यूपी में बड़ा बदलाव कर दिया. प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से पार्टी की विधायक आराधना मिश्रा को यूपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसी के साथ इस पद से अजय राय की छुट्टी हो गई है. शुक्रवार (2 अक्टूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की. इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वहीं देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, लोगों ने बधाई दी। लालगंज में जश्न का माहौल। जिले की राजनीति में इस खबर से फैली हलचल, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी कि बेटी आराधना मिश्र पिता के नक्शे कदम पर कांग्रेस पार्टी के हित को लेकर संघर्ष करती है। तीन बार से विधायक आराधना मिश्र मोना साल 2014 में पहली बार विधायक बनी थी। इसके पहले इस विधानसभा से राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी लगातार 9 बार विधायक बने थे।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त अनुरुद्ध पाल को पाली नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार-

👉 थाना फतनपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🌹 गुरु पूजा महोत्सव : नेताजी की स्मृति में होगा भव्य आयोजन 🌹

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की स्मृति में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को रानीगंज स्थित गाजी का बाग में गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर सामाजिक, साहित्यिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि गया प्रसाद सहित अन्य सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम में विधायक तेज प्रताप यादव, विधायक डॉ. आर.के. वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

📍 स्थान: गाजी का बाग, 250 विधानसभा, रानीगंज, प्रतापगढ़
📅 दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
⏰ समय: प्रातः 10 बजे

नेताजी के विचारों, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की स्मृतियों को समर्पित इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=गुरु_पूजा_महोत्सव nis:value=गुरु_पूजा_महोत्सव nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुलायम_सिंह_यादव nis:value=मुलायम_सिंह_यादव nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नेताजी nis:value=नेताजी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=समाजवादी_पार्टी nis:value=समाजवादी_पार्टी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंज nis:value=रानीगंज nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=गाजी_का_बाग nis:value=गाजी_का_बाग nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सम्मान_समारोह nis:value=सम्मान_समारोह nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:value=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:enabled=true nis:link/>
👉 थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा मंदिर एवं बंद मकान में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, चोरी का माल बरामद-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार मोहित कुमार दुबे किया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर 01 सफेद धातु का मुकुट, 01 पीली धातु का लॉकेट, 02 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 01 स्टील की टंकी, 02 स्टील की थाली, 02 पीतल की थाली, 01 पीतल का लोटा, 01 पीतल का कटोरा एवं ₹2,640/- नगद बरामद
*गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने किया नमन*
प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, एएसपी/सीओ रानीगंज प्रशान्त राज, सीओ नगर आशुतोष मिश्रा, सीओ 112 प्रेमप्रकाश सिंह, सीओ यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
*रोहित जायसवाल पत्रकार*
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> के कुंडा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

प्रतापगढ़।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मलाका तारा जमेठी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता रोहिणी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा (25 वर्ष) का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है।

मृतका रोहिणी की शादी फरवरी 2025 में गांव के ही आकाश मिश्रा पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा के साथ हुई थी। वह हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया (चरन मिश्र का पुरवा) निवासी गंगा सागर मिश्रा की बेटी थीं।
 परिजनों का गंभीर आरोप: मृतका के पिता गंगा सागर मिश्रा का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष (पति आकाश, ससुर अनिरुद्ध और सास मंजू मिश्रा) द्वारा लगातार और पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।कोतवाल का बयान: कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=newsexpress72 nis:value=newsexpress72 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=PratapgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kundanews nis:value=KundaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforrohini nis:value=JusticeForRohini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UpPolice nis:enabled=true nis:link/>
वनसत्ती माता मंदिर से चोरी हुए 07 अदद पीतल के घंटे बरामद कर थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=मंदिर nis:value=मंदिर nis:enabled=true nis:link/> से चोरी हुए सात पीतल के घंटे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुशफरामत्तू का पुरवा गांव स्थित वनसत्ती माता मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटे पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी के घंटे एक झोले में बरामद हुए।
कुशफरामत्तू का पुरवा गांव निवासी वादी के अनुसार सड़क किनारे वनसत्ती माता का मंदिर बना हुआ है। करीब 20 दिन पहले शाम करीब छह बजे मंदिर पहुंचने पर वहां लगे कुछ घंटे गायब मिले। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे।
गुरुवार को पुलिस टीम विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। दोनों एक ही झोला लिए हुए थे। तलाशी के दौरान झोले से सात पीतल के घंटे बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने घंटे कुशफरा गांव स्थित वनसत्ती माता मंदिर से चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमपुर गांव निवासी संदीप सरोज (19) और अरमान (23) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डीएम ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश
----------------------
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़-: nis:value=प्रतापगढ़-: nis:enabled=true nis:link/>
 जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने तहसील पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोहड़ौर के वार्ड संख्या-08 रामापुर में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण मकान गिरने की सूचना पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रामापुर निवासी रिंकी गौड़ पत्नी हरिओम के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। मकान के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी तहसील पट्टी को आपदा राहत कोष से प्रभावित परिवार को 1.20 लाख रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिवृष्टि के दौरान क्षेत्र में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।
 इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पूरे वैजू का पुरवा निवासी विमला पाल पत्नी बृजपाल के मकान तथा विद्या देवी के मकान एवं पशुशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षति का नियमानुसार आकलन कर प्रभावित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन द्वारा भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रतापगढ़ के मांधाता क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से हुई चोरी का खुलासा।
 
➡️3 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद। 

➡️पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। 

➡️मांधाता एसओ धनंजय राय और SOG की संयुक्त कार्रवाई।

@Uppolice @pratapgarhpol @dmpratapgarh @igrangealld 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/>
बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के खूझी कला में फिल्म शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह: संचिता बनर्जी और जय यादव ने कैमरे के सामने निभाए फ़िल्मी दृश्य, कलाकारों की एक झलक पाने को आतुर ग्रामीणजन!!

प्रतापगढ़ जनपद के विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के खूझी कला गांव में इन दिनों फिल्म शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री संचिता बनर्जी और अभिनेता जय यादव फिल्म की शूटिंग के लिए  गांव खूझी कला पहुंचे। फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। महामाया इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधाकर सिंह,प्रभाकर सिंह के गांव खूझी कला आवास पर चल रहे फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। शूटिंग स्थल पर कलाकारों की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। फिल्म की टीम ने गांव के प्राकृतिक और ग्रामीण परिवेश को शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया, जिससे खूझी कला का माहौल भी फिल्मी रंग में नजर आया। संचिता बनर्जी और जय यादव ने फिल्म के विभिन्न दृश्यों की शूटिंग की। निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कई दृश्यों को कैमरे में कैद कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में फिल्म की शूटिंग होना क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव की बात है। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह के साथ-साथ प्रतापगढ़ के ग्रामीण परिवेश को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद भी जगी है। शनिवार और रविवार को फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग करते नजर आए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टी nis:value=पट्टी nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=डड़वामहोखरी nis:value=डड़वामहोखरी nis:enabled=true nis:link/> गांव के <nis:link nis:type=tag nis:id=चंद्र nis:value=चंद्र nis:enabled=true nis:link/> प्रकाश <nis:link nis:type=tag nis:id=तिवारी nis:value=तिवारी nis:enabled=true nis:link/> का ‘कौन बनेगा <nis:link nis:type=tag nis:id=करोड़पति’ nis:value=करोड़पति’ nis:enabled=true nis:link/> में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर!

पट्टी तहसील क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी का देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का प्रसारण *2 अक्टूबर को सोनी टीवी पर किया जाएगा।*

चंद्र प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी (बनवारी) के पुत्र हैं और मुंबई में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य करते हैं। अपनी मेहनत, ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट तक का सफर तय किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviral nis:value=fbviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amitabhbachchan nis:value=AmitabhBachchan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kbc nis:value=KBC nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=अंबेडकरनगर nis:value=अंबेडकरनगर nis:enabled=true nis:link/> वाले <nis:link nis:type=tag nis:id=न्यायमूर्ति_उपाध्याय nis:value=न्यायमूर्ति_उपाध्याय nis:enabled=true nis:link/> जी
न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय अब सुप्रीम कोर्ट में नए जज होंगे। अभी वे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। इससे पहले वे मुंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। खास बात यह है कि जस्टिस उपाध्याय विद्वान होने के साथ-साथ मृदुभाषी और सरल स्वभाव के हैं। सोने में सुहागा वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस विक्रम नाथ भी यूपी के हैं। 

न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय यूपी के अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने लखनऊ के काल्विन तालुकदार कॉलेज में अध्ययन किया और 1991 में लखनऊ विवि से एलएलबी की। उन्होंने 11 मई 1991 को एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया और उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के समक्ष वकालत शुरू की। उन्होंने शुरू में अपने पिता आरए. उपाध्याय के साथ और बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान और एसके. कालिया के साथ काम किया। 

उपाध्याय जी ने मई 2007 से बेंच में पदोन्नति होने तक उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया। वे 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 28 मार्च 2023 को वे लखनऊ बेंच के वरिष्ठ न्यायाधीश बने।
🌺🎊 देश में न्याय की सर्वोच्च पीठ में पद संभालने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं🎉🌹👇🏾
सुल्तानपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव; पास में पड़े थे फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू

सुल्तानपुर के कादीपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। 

मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले।

घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है।

 बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। 

वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। 

मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। 

वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं। 

वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।

बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर घटना के साक्ष्य और सबूत को इकट्ठा करने में लगा।
लूट के आरोपी  इनामी दरोगा साहब का सरेंडर। 

जौनपुर में 25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सरेंडर, लूट और वसूली कांड में एसआईटी पूछताछ जारी
जौनपुर के जलालपुर और सुरेरी थाना क्षेत्र में दर्ज जबरन वसूली और लूट के गंभीर मामलों में ईनामी था फरार एसओ 
एसआईटी की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही थीं। मामले में सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगालने के लिए 40 से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। प्रकरण में पहले से निलंबित दो आरक्षी समेत अन्य मददगारों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे जेल में पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं।
*11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज*

*पूछताछ में दो अन्य लोगों से मादक पदार्थ खरीदने की बात सामने आई*

*प्रतापगढ़।* थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित रूप से 11.74 ग्राम अवैध एमडी (Methamphetamine) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय (31), निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (Methamphetamine) बरामद हुई। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली। मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 250/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह प्रावधान मादक/मन:प्रभावी पदार्थों (psychotropic substances) के अवैध निर्माण, कब्जे, बिक्री, खरीद, परिवहन या उपयोग जैसे कृत्यों से संबंधित है। धारा 22 में सजा बरामद मात्रा की श्रेणी के अनुसार निर्धारित होती है और कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में कठोर दंड का प्रावधान है। वहीं, बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया है। धारा 207 के तहत निर्धारित परिस्थितियों में वाहन को पुलिस द्वारा निरुद्ध (detain) किया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में बृजेश पाण्डेय ने कथित तौर पर बताया कि वह एमडी को आनन्द पाण्डेय उर्फ सुधांशू पाण्डेय निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी से खरीदकर लाता था और नशीले पदार्थ को बेचकर अपनी जीविका तथा शौक पूरे करता था। पुलिस के मुताबिक उसने पन्नेलाल निषाद निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर से भी एमडी खरीदने की बात बताई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन में उक्त व्यक्तियों से संबंधित व्हाट्सऐप कॉल/चैट और यूपीआई लेन-देन के विवरण भी मिले हैं। इन तथ्यों की जांच पुलिस विवेचना के दौरान किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी पट्टी व आसपुर देवसरा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
53.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी  मामले में पुलिस फाइनेंस कर्मी पट्टी शर्मा गांव निवासी सूरज सरोज को किया गिरफ्तार।
@highlight
लखनऊ के आलमबाग निवासी रजनीश त्रिशुंडी ​स्थित कोका-कोला कंपनी में नौकरी करते हैं। वह परिवार प्रतापगढ़ शहर के सेनानी नगर मीराभवन में किराए के कमरे में रहते हैं। रविवार की शाम करीब साढे पांच बजे उनका बेटा अद्वित घर के बाहर लगे गेट पर झूल रहा था। अचानक गेट दीवार से अलग होकर बालक पर गिर गया। हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई।
@highlight
प्रतापगढ़ में सनसनीखेज मामला: प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने निकाली जिंदा बेटी की 'शव यात्रा', तेरहवीं की भी तैयारी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध रखने और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी एक युवती से परिजनों ने इस कदर नाता तोड़ा कि उसकी जिंदा रहते हुए 'शव यात्रा' तक निकाल डाली। इस अजीबोगरीब और मार्मिक घटना ने पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की एक युवती का काफी समय से दूसरी बिरादरी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिजनों को तब लगी जब अचानक एक दिन युवती घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो किसी अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ मिली।

थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, तो वहां खुलकर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस और परिजनों के सामने युवती ने पूरी बेबाकी से अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसी युवक के साथ रहना चाहती है। उसने साफ कर दिया कि वह अपनी पूरी जिंदगी उसी प्रेमी के साथ बिताएगी।

बेटी के इस दो टूक फैसले को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। समाज में 'लोक-लाज' और दूसरी बिरादरी में शादी होने के सामाजिक डर से आहत परिवार ने थाने में ही उससे हमेशा-हमेशा के लिए सभी रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया।

जिंदा बेटी का पुतला फूंका, अब तेरहवीं की तैयारी

घर लौटने के बाद परिवार का गुस्सा और समाज का दबाव इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने मृत मानकर युवती का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। परिजनों ने गांव में ही जिंदा बेटी की 'शव यात्रा' निकाली, चिता पर उसकी फोटो रखकर पुतला फूंका और अब पूरे रीति-रिवाज के साथ उसकी 'तेरहवीं' की तैयारी में जुट गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में ऑनर किलिंग, सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की जिद के बीच सुलगते अंतर्द्वंद्व को सतह पर ला दिया है। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=PratapgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jethwara nis:value=Jethwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialissue nis:value=SocialIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
प्रतापगढ़ का गौरव, देश का सम्मान: ‘मन की बात’ में देवगढ़ कमासिन का उल्लेख
 प्रतापगढ़ के लिए रविवार का दिन गौरव और सम्मान का रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आँवले और उससे तैयार होने वाले उत्पादों का उल्लेख करते हुए रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी गांव देवगढ़ कमासिन का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का उल्लेख किए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे देवगढ़ कमासिन, रानीगंज क्षेत्र और पूरे प्रतापगढ़ जनपद के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से स्थानीय आँवला उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ ही इनके लिए नए बाजार और व्यापक संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रतापगढ़ के स्थानीय उत्पादों की चर्चा देश के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच पर किया जाना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। लोगों ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और किसानों एवं उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

जय हिंद! जय उत्तर प्रदेश! जय प्रतापगढ़! 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवगढ़कमासिन nis:value=देवगढ़कमासिन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंज nis:value=रानीगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मनकीबात nis:value=मनकीबात nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंवला nis:value=आंवला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंवलाउत्पाद nis:value=आंवलाउत्पाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़कागौरव nis:value=प्रतापगढ़कागौरव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयउत्पाद nis:value=स्थानीयउत्पाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मनिर्भरभारत nis:value=आत्मनिर्भरभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयउद्यम nis:value=स्थानीयउद्यम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmmodi nis:value=PMModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mannkibaat nis:value=MannKiBaat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raniganj nis:value=Raniganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:value=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:enabled=true nis:link/>
बेखौफ चोरों ने बीती रात तीन दुकान में घुस के नगदी व अन्य सामान किया साफ, दुकानदारों में हड़कंप 

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा के दरियापुर पावर हाउस पर एक रेता सीमेंट की दुकान , फर्नीचर की दुकान, आटा चक्की की दुकान पर बेखौफ चोरों ने चोरी की सुबह व्यापारियों की जानकारी होने पर हड़कंप 

जानकारी के अनुसार दरियापुर पावर हाउस पर स्थित इरशाद सीमेंट एजेंसी पर देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रस्ते से अंदर आ कर गल्ले में रखा 15 से 20 हजार रुपए नगद और सीसीटीवी कैमरा का DBR बैंक के अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए 

वही बगल हाफिज जी फर्नीचर दुकान पर सेंध लगा अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार नगद, रांदा मशीन, कटर मशीन अन्य सामान समेत कर। फरार हो गये वही बगल सद्दाम अंसारी आटा चक्की मशीन के सामने शटर तोड़ घुसे लेकिन कुछ मिला नहीं  वही पीछे एक मकान में भी चोर घुसे जो अधिवक्ता मो जीशान का है लेकिन कुछ ले जा नहीं सके। सूचना पर डायल 112 व कस्बा चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव पहुंचे मामले की जाँच पड़ताल कर रहे।