
एटा में पुलिस का शिकंजा, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
मारहरा पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
एटा। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मारहरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार निवासी कम्बोह मोहल्ला, मारहरा कस्बा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में थाना मारहरा पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा संख्या 162/26 दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं कांस्टेबल सोनू कुन्तल शामिल रहे।
#Etah #एटा #Marhara #मारहरा #EtahPolice #एटा_पुलिस #PoliceAction #पुलिस_कार्रवाई #अवैध_तमंचा #अपराधियों_पर_शिकंजा #IllegalWeapon #UPPolice #उत्तरप्रदेश_पुलिस #BreakingNews #EtahNews #CrimeNews #LawAndOrder #कानून_व्यवस्था