नवाबगंज-अचरा मार्ग पर बाइक सवार युवक घायल, एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के रशूलपुर पिलखना गांव निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद सोमवार शाम मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। वह नवाबगंज में सोलर पैनल बदलवाने के लिए आए थे।
शाम करीब पांच बजे नवाबगंज-अचरा मार्ग पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे योगेंद्र सिंह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।
घायल के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
#FarrukhabadNews #Nawabganj #AccidentNews #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #फर्रुखाबाद #नवाबगंज #सड़कहादसा #बाइकदुर्घटना #घायल #सीएचसी #बड़ीखबर