बलीपुर में गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर परिवार पर हमला
शराब के नशे में पड़ोसी पर गाली-गलौज का आरोप, सात लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घायल
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर वह अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में मधु, उनके पति गुड्डू और रागिनी घायल हो गए। मधु ने घटना की जानकारी अपनी बहन बबीता को दी। बबीता अपनी बेटी रागिनी के साथ मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान रागिनी के साथ भी मारपीट की गई।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस से घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। गुड्डू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब सात लोगों ने एकजुट होकर घर में घुसकर हमला किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#FarrukhabadNews #Nawabganj #Balipur #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #PoliceAction #मारपीट #गालीगलौज #शराबकेनशेमें #फर्रुखाबाद #नवाबगंज #बलीपुर #कानूनव्यवस्था #बड़ीखबर #लाठीडंडोंसेहमला