
मिश्रिख सांसद अशोक रावत का हरदोई दौरा आज, कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ कई बैठकों और भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा अशोक कुमार रावत आज 3 सितंबर को हरदोई के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ बूथ एवं मंडल स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9 बजे लखनऊ स्थित अपने निजी आवास से आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते हरदोई के लिए रवाना होंगे। करीब 10 बजे वह गंगा एक्सप्रेसवे के मल्लावां कट पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10:15 बजे सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस, मल्लावां में आयोजित बूथ समिति की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद सांसद सुबह 11:30 बजे माधौगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 11:40 बजे वह रुईयागढ़ी स्थित अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक संस्थान में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर के सत्र में सांसद बिलग्राम नगर बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद रघुनाथ पैलेस, बिलग्राम नगर में आयोजित मंडल स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद सांसद अशोक कुमार रावत लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सांसद के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।