'2047 का भारत एवं युवा की अपेक्षायें’ विषय पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई के सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘2047 का भारत एवं युवा की अपेक्षायें’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 को लेकर युवाओं की अपेक्षाओं और विचारों को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. गुरविन्दर कौर एवं डॉ. शिवम मौर्य शामिल रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बलराम सिंह, डॉ. दिलप्रीत कौर एवं डॉ. अर्पिता मौर्या रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, मरियम सिराज ने द्वितीय तथा अदिति दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, रितू जोशी द्वितीय एवं मुस्कान वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक सेंगर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप, डॉ. सुधांशु कुमार पाण्डेय, डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा एवं डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 21, 2026