सरकारी स्कूल के बाहर गंदगी पर NSUI ने उठाई आवाज, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने की सफाई की मांग
हरदोई। नगर पालिका क्षेत्र में मछली मंडी के ठीक सामने स्थित सरकारी विद्यालय के बाहर फैली गंदगी को लेकर NSUI ने सवाल उठाए हैं। संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश (ज्ञानू पाल) ने कहा कि स्कूल के बाहर रोजाना गंदगी की स्थिति बनी रहती है, जिससे विद्यालय आने वाले बच्चों के साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञान प्रकाश ने नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से तत्काल विद्यालय के बाहर सफाई कराने के साथ ही नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल के बाहर लगातार गंदगी का जमा रहना गंभीर जनहित का विषय है और जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
Bilgram, Hardoi | Sep 21, 2026