
#कुड़ू बना नशे की तस्करी का रास्ता, 17 महीने में करीब 6 करोड़ का माल जब्त
#लोहरदगा: रांची से बिहार और झारखंड के दूसरे जिलों को जोड़ने वाला कुड़ू क्षेत्र नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, पिछले 17 महीनों में करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध नशीले पदार्थ और शराब जब्त किए गए हैं।
इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके बावजूद कुड़ू के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
पुलिस का दावा है कि तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाले नशीले पदार्थों को बिहार और बंगाल तक पहुंचाने के लिए इस रास्ते के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।
पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाना चुनौती बना हुआ है।
#Kudu #Lohardaga #LohardagaNews #JharkhandNews #DrugSmuggling #NashaTस्करी #DrugFreeJharkhand #JharkhandPolice #PoliceAction #BiharNews #BengalNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #NashaMuktBharat