हटा एसडीएम श्री मरकाम ने देवलाई गांव पंहुचकर, स्कूल भवन का किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए निर्देश
==
हटा अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने हटा विकासखंड के ग्राम देवलाई स्थित स्कूल भवन का निरीक्षण किया। श्री मरकाम ने मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल भवन के संबंध में ग्राम पंचायत के पास डीएमएफ की राशि उपलब्ध है, जबकि विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पास भी राशि उपलब्ध है। हालांकि, दोनों मदों में उपलब्ध राशि भवन के आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं है।
एसडीएम श्री मरकाम ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बीआरसी को निर्देश दिए कि स्कूल भवन के आवश्यक कार्यों का शीघ्र एस्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने दोनों मदों में उपलब्ध राशि का संयुक्त रूप से उपयोग करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
#damoh