सिवान नगर परिषद वार्ड 26 की जनता को छठ की शुभकामनाएं। समाजसेवी अर्जुन कुमार पांडे ने की छठव्रतियों के लिए दूध, दातुन और चाय की व्यवस्था।
लोक आस्था के महापर्व छठ के पवित्र अवसर पर समाजसेवी अर्जुन कुमार पांडे ने वार्ड नंबर 26 के समस्त सम्मानित जनता-जनार्दन को महापर्व की आत्मीय और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए घाट पर दूध, दातुन और चाय की विशेष व्यवस्था की।
समाजसेवी अर्जुन कुमार पांडे ने इस मौके पर सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि "छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। व्रतियों की सेवा करना और इस महान पर्व में सहभागिता निभाना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।" उनकी इस सेवा-भाव और शुभकामना संदेश से वार्ड नंबर 26 के लोगों में काफी उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों ने इसकी भूरी-भरी प्रशंसा की है।
Siwan, Siwan | Nov 16, 2026