हटा एसडीएम श्री मरकाम ने पटेरा ब्लॉक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
==
अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उमेश तिवारी के साथ पटेरा ब्लॉक के जमुनिया गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएमएफ से कराए गए मरम्मत कार्य के अपूर्ण पाए जाने पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ पटेरा को दिए गए।
खेरी रामकिशुन गांव के आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सकीं। दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र की भी समीक्षा की गई। सीएचओ सरोज कुर्मी द्वारा ड्यू लिस्ट सही तरीके से तैयार नहीं करने और अनियमितताएं पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
#damoh