रेलवे परियोजना के भूमि मुआवजे के लिए 15 दिन में करें दावा आवेदन : जालोर। रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त की गई भूमि के मुआवजे को लेकर संबंधित खातेदारों और हितबद्ध व्यक्तियों को 15 दिन के भीतर दावा आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जालोर तहसील के बालवाड़ा, नरसाणा, मूड़ी, बिशनगढ़, पहाड़पुरा, जालोर ए व बी सहित 18 गांवों के खातेदारों को पूर्व में व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सक्षम प्राधिकारी एवं उपखंड अधिकारी ने खातेदारों, उनके विधिक वारिसों और हितबद्ध व्यक्तियों से जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वारिसान संबंधी दस्तावेजों के साथ मुआवजा दावा आवेदन कार्यालय में जमा करवाने की अपील की है। निर्धारित 15 दिन की अवधि में आवेदन नहीं करने पर मुआवजा राशि नियमानुसार सक्षम न्यायालय में जमा करवा दी जाएगी। इसके बाद मुआवजे के लिए संबंधित व्यक्ति को न्यायालय में दावा करना होगा।
Jalor, Jalor | Nov 13, 2026