डॉक्टर की मौत से आहत कारोबारी ने उठाया सड़क मरम्मत का बीड़ा
मुजफ्फरपुर: चक्कर चौक से चक्कर मैदान की ओर जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का काम बुधवार से शुरू कराया गया है। प्रशांत होंडा के निदेशक कमांडर शशांक शेखर ने आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत की पहल की है।
बताया जा रहा है कि इसी मार्ग पर चक्कर चौक के पास सड़क पर बिखरे बालू-गिट्टी के कारण बाइक फिसलने से डॉ. शशांक की मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी।
कई वर्षों से जर्जर इस कंक्रीट सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। अब सीमेंट और कंक्रीट से सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है और प्रतिदिन हजारों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
आम लोगों की परेशानी को देखते हुए शशांक शेखर की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
📍 मुजफ्फरपुर | बिहार दस्तक
आपकी खबर, आपकी आवाज़
#Muzaffarpur #BiharDastak #MuzaffarpurNews #RoadRepair #BiharNews #LocalNews #ShashankShekhar
Bihar, India | Aug 13, 2026