पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा टोल टैक्स के पास गुरुवार को एक अज्ञात वाहन और हाईवा में टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया और स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए लगभग 2 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में उसे इलाज के लिए लाया,जहां उसका इलाज किया गया। घायल की पहचान महेश कुमार दनियांवा निवासी के रूप में हुई है।