
मुजफ्फरपुर: समाहरणालय परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। #Muzaffarpur #Bihar #SSP #BreakingNews #LawAndOrder #BiharDastak
Bihar, India | Jul 24, 2026

राबड़ी देवी के पूर्व सरकारी आवास में भाजपा मंत्री और महिला पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक! बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम के सरकारी आवास पर इंटरव्यू के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया, जब महिला पत्रकार दक्षा प्रिया ने मंत्री के कथित व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। पत्रकार का जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है— "इस बंगले में सालों रहने वाले चले गए... आप क्या चीज हैं? लालू यादव के बंगले में रहने से कोई लालू यादव नहीं बन जाएगा। महिला पत्रकार से बात करने की तहज़ीब सीखिए।" इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या जनप्रतिनिधियों को मीडिया से बात करते समय अपनी भाषा और व्यवहार पर अधिक संयम रखना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। #Bihar #BiharPolitics #NandKishoreRam #DakshaPriya #RabriDevi #LaluYadav #Journalism #ViralVideo #PoliticalNews #BiharDastak
Bihar, India | Jul 11, 2026

🚨 बड़ी खबर | बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़ बांकीपुर उपचुनाव: पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस फैसले ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा बांकीपुर सीट से नया उम्मीदवार उतारेगी या कोई नई रणनीति अपनाएगी। सभी की नजरें पार्टी के अगले फैसले पर टिकी हैं। 👉 क्या यह सिर्फ पारिवारिक फैसला है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। #Bankipur #BankipurByElection #BJP #AbhishekBunty #BiharPolitics #BiharNews #BreakingNews #PoliticalUpdate #Election2026 #ViralNews #BiharDastak
Bihar, India | Jul 10, 2026
