पंडारक थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर लगभग 5 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि रात में मृतक ओमकार सोया था। सुबह जब 8 बजे उसे जगाने के लिए गया तो वह मृत अवस्था में पाया गया।