पंडारक थाना में बिजली चोरी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पंडारक के थानाध्यक्ष ने शाम 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंडारक निवासी एक व्यक्ति पंडारक थाना के सम्सीपुर गांव के निकट बिजली चोरी कर के मोटर चला रहे थे। बिजली विभाग के जेई ग्रामीण नीरज कुमार रंजन ने आरोपी पर जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।