पंडारक: पंडारक में करंट लगने से युवक की मौत, ग्रामीणों का NH-31 पर हंगामा, प्रशासन ने शांत कराया
Pandarak, Patna | Feb 20, 2026 पंडारक प्रखंड के NTPC थाना क्षेत्र के पचमहला गाँव में शुक्रवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सड़क किनारे पेड़ की छंटाई के दौरान हुई, जब युवक अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग 10 बजे सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।