
*सीआईए स्टॉफ सफीदों पुलिस कि सतर्क कार्यवाही* ।
*सट्टा खाईवाल मामले में 10,120 रुपये सहित आरोपी गिरफ्तार* ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ सफीदों पुलिस ने सट्टा खाईवाल मामले में 10,120 रुपये सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
सीआईए स्टॉफ सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधे श्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान गांव खेड़ी ढाठरथ रोड, जींद पब्लिक स्कूल के पास नहर पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौरव वासी ढाठरथ जींद नहर पुल के पास सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची । पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सौरव वासी ढाठरथ बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से ₹10,120 की नकदी व सट्टा सामग्री बरामद हुई ।
बरामद सामान को नियमानुसार कब्ज़ा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी सौरव के खिलाफ थाना पीलूखेड़ा में धारा 3(1) H.P.P.G. Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशे के कारोबार और सट्टा खाईवाल जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब की बिक्री, नशे की तस्करी अथवा सट्टा खाई वाली/ जुआखेलने/खिलाने जैसी कोई गैरकानूनी गतिविधि चल रही है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026