बाबा केदारनाथ के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, शीतकाल के लिए ऊखीमठ रवाना होगी डोली
.
#रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 10 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बाबा केदार की डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा का इस वर्ष का मुख्य चरण संपन्न हो जाएगा। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा-अर्चना परंपरानुसार ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026