
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा की अगुवाई में बीते "अगस्त माह" में रेवाड़ी पुलिस ने दो पांच हजार के इनामी 15 उदघोषित/ जमानोत्तर अपराधी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में 314 आरोपियों पर कसा शिकंजा।
-अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा में लगाई गई राशि, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ व चोरी किए गए 3 वाहन किए बरामद।
-जिला रेवाड़ी में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है अन्यथा सभी अपराधी सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे :- श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने माह अगस्त-2026 मे चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत अवैध कारोबारों मे संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालो, सट्टा खाईवाली व जुआ खेलने वालो, अवैध हथियारों के शौकिन व ड्रग्स की तस्करी करने वालो पर कड़ा प्रहार किया गया है।
मुख्य उपलब्धियों का विवरण एक नजर में-
रेवाड़ी पुलिस ने माह अगस्त 2026 में साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में संलिप्त 08 साइबर ठगों पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है।
रेवाड़ी पुलिस ने माह अगस्त -2026 में दो 5 हजार रूपये के ईमानी सहित 15 उदघोषित/जमानोत्तर अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की है।
7 अलग अलग मामलों में अवैध हथियारों के शौकीन 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 6 अवैध देशी कट्टे, 1 देशी पिस्टल व 7 जिंदा रोंद बरामद किए गए।
वहीं ड्रग्स की तस्करी करने वाले 18 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 17 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल, 1185 गोलियां, 12.231 ग्राम स्मैक व 2.134 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 9 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 143.75 बोतल देशी शराब बरामद की गई है।
जुआ एवं सट्टा खाईवाली के 9 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 13,980/- रुपये की नकदी बरामद की गई।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत की चोरी हुई 3 बाइक को बरामद कर साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा गृहभेदन व चोरी के मामलों में अंतराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 8 लाख 28 हजार 720/- रुपये की कीमत के चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है।
गुमशुदा की तलाश
रेवाड़ी पुलिस ने माह अगस्त-2026 में जिला रेवाड़ी में लापता हुए 60 लोगो को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। जिसमें 17 नाबालिक लडके/लडकी व 43 महिला/पुरुष शामिल है।
ब्लैक फिल्म एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कसा शिकंजा,
अगस्त माह 2026 में रेवाड़ी पुलिस ने ब्लैक फिल्म एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करके शिकंजा कसा है। इन वाहनों में मुख्यतः 09 ब्लैक फिल्म लगे वाहन, 17 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 1141 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 546 विदाउट नंबर प्लेट, 393 ऑवर स्पीड, 848 ट्रिपल राइडिंग, 07 बुलेट पटाखा बजाने पर एवं 2838 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है। इसके अलवा 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनो सहित कुल 213 वाहन भी जब्त किए गए है।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ तथा पी.ओ. स्टाफ को विशेष निर्देश दिए है कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर पकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी जिला रेवाड़ी में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नही किया जायेगा और इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला पुलिस रेवाड़ी ने आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकि पुलिस थाना, चौकी, पुलिस कण्ट्रोल रूम या डायल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
Rewari, Rewari | Sep 7, 2026