Public App Logo
Profile Picture

Rewari Breaking

@rewaribreaking
209Followers
0Following
गोल्ड मेडल विजेता<nis:link nis:type=tag nis:id=कमलजीत#रेवाड़ी nis:value=कमलजीत#रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> पहुंचे<nis:link nis:type=tag nis:id=सुलखा nis:value=सुलखा nis:enabled=true nis:link/> में होगा भव्य स्वागत
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार एवं डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के मार्गदर्शन में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेवाड़ी स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्री तिरुपति बालाजी मेडिकल एजेंसी, रेवाड़ी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को फल एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त माजरा श्योराज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा उनके सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं भेदभाव को समाप्त कर उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान रविंद्र अग्रवाल, संचालक भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।
------
गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी रेड
आबकारी विभाग की टीम ने जीएसटी रिकॉर्ड की जांच की
रेवाड़ी ब्रेकिंग:- 
गत बुधवार को रामगढ़ रोड पर हुई गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर लगातार दूसरे दिन रेड की गई। इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने रेड करते हुए फैक्ट्री का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए देर सायं रेड को अंजाम दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आबकारी विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी।
सीएम फ्लाइंग ने एक आबकारी निरीक्षक के पति की फैक्ट्री पर रेड की थी। फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मई माह में ही खत्म हो गया था। सीएम फ्लाइंग ने अनाधिकृत निर्माण को देखते हुए डीटीपी की टीम को भी मौके पर बुलाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हवाले लगभग 7 क्विंटल कच्चा व तैयार माल किया गया था। बिजली निगम व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। वीरवार सायं आबकारी विभाग के अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर बिक्री का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया। देर शाम तक टीम जांच में लगी हुई थी। जांच की अनुमति रोहतक रेंज के आयुक्त की ओर से दी गई थी।
छोटे-छोटे हाथों से बड़ा संकल्प <nis:link nis:type=tag nis:id=“जय nis:value=“जय nis:enabled=true nis:link/> माता दी” लेखन अभियान<nis:link nis:type=tag nis:id=age nis:value=AGE nis:enabled=true nis:link/> GROUP (08-15 साल )
 नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाडा, रेवाड़ी द्वारा बच्चों के लिए “जय माता दी” लेखन अभियान शुरू किया जा रहा है। 
इस अभियान में 08 से 15 साल के बच्चे ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण करवाए, इसके उपरांत मंदिर समिति से संपर्क करके “जय माता दी” पावन नाम लिखने के लिए कॉपी प्राप्त करें और अपने घर पर श्रद्धा एवं भक्ति से “जय माता दी” 1008 बार लिखें। लेखन पूर्ण होने के बाद कॉपी मंदिर समिति को वापस जमा करवाए। मंदिर समिति सचिव ललित अग्रवाल ने बताया की बच्चों द्वारा श्रद्धा से लिखे गए इन “जय माता दी” नाम वाली पुस्तकों को माता रानी के श्री चरणों में एवं मंदिर लेखा रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। सभी 108 बच्चों को मंदिर समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी पहली बार इस अभियान की शुरुआत की है इसलिए केवल 108 बच्चों का ही पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक भक्त जल्द से जल्द ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण करवाए। 🙏जय माता दी 🙏
🌺 प्राचीन सिद्ध श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, रेवाड़ी (हरियाणा)
🚩 माता से जुड़िए… सेवा से जुड़िए… संस्कारों से जुड़िए… 
🍁माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कीजिए🍁
रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़कर अवैध सीवर कनेक्शन, शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने 4 को जारी किए नोटिस

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर की दीवार तोड़कर कथित रूप से अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने और होटलों से निकलने वाला गंदा पानी व मल रेलवे के नाले में डालने के मामले में रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे की ओर से नंद किशोर, हेमंत, कमल और राम सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित लोगों को स्टेशन क्षेत्र में किए गए अवैध सीवर कनेक्शन को तत्काल हटाने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी एक शिकायतकर्ता ने जयपुर मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन किए जाने की शिकायत की थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि रेलवे की दीवार को तोड़कर अवैध रूप से सीवर लाइन डाली गई है, जिसके माध्यम से आसपास के होटलों से निकलने वाला गंदा पानी और मल रेलवे के नाले में पहुंचाया जा रहा है। इससे स्टेशन परिसर में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है और यात्रियों तथा आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत में होटल संचालकों तथा जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध सीवर कनेक्शन तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। 
अब देखना होगा कि नोटिस के बाद अवैध कनेक्शन हटाने के साथ-साथ रेलवे की क्षतिग्रस्त दीवार और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है
एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी।

-नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे मुक्त रेवाड़ी” अभियान शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा स्वामी उमा भारती स्कूल रेवाड़ी में एक नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, कृष्णा नगर रेवाड़ी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

नुक्कड़ नाटक में छात्राओं मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, दीक्षा और मोहिनी ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण परिवारों में तनाव, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। छात्राओं ने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वामी उमा भारती स्कूल के प्रिंसिपल श्री दीवान सिंह, वाइस प्रिंसिपल कमलेश भारती, मोनिका पंडित,पूनम भारद्वाज,अनुज नारंग,महेश गर्ग,मलखान सिंह,कुसुम लता,मोनिका नरूला,मोनिका यादव,यशपाल,संध्या,सुनीता देवी,महिमा,निर्मल यादव,पूनम यादव,आर्य सैनी और थाना शहर पुलिस की टीम मौजूद रही ।

पुलिस अधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थियों व स्कुल स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक को ध्यानपूर्वक देखा और छात्राओं द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
रेवाड़ी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी: साइबर थाना पुलिस ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तथा रेलकर्मियों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

 

"सतर्कता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार"

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने तथा आमजन और कामकाजी लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस द्वारा निरंतर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह की टीम ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां मौजूद यात्रियों तथा रेलकर्मियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों व उनसे बचाव के उपायों बारे विस्तार से जागरूक किया।

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना से पीएसआई मनोज तथा एचसी हरिओम ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक व डिजिटल युग में साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। थोड़ी सी असावधानी, अनभिज्ञता या लालच के कारण लोग अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी और आसान माध्यम केवल सतर्कता और जागरूकता ही है।

 

पुलिस टीम ने यात्रियों को साइबर अपराध के प्रमुख तरीकों एवं सावधानियों से अवगत कराया:

 

ओटीपी व यूपीआई पिन (OTP & UPI PIN): अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता संख्या या एटीएम का सीवीवी (CVV) किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती।

 

डिजिटल अरेस्ट व फर्जी पुलिस कॉल: यदि कोई व्यक्ति फोन करके खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराए या 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी दे, तो घबराएं नहीं। तुरंत फोन काटें और स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

 

पार्ट-टाइम जॉब व इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर घर बैठे ज्यादा कमाई या शेयर बाजार में कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाले विज्ञापनों व लिंक्स से दूर रहें।

 

फर्जी एपीके फाइल (APK Files) व संदिग्ध लिंक: किसी भी अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज, एसएमएस या ईमेल पर दिए गए लिंक या एपीके फाइल (.apk) को डाउनलोड न करें। इनसे आपका फोन हैक हो सकता है।

 

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें यह काम: रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल दर्ज कराएं या भारत सरकार के वेब पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को फ्रीज कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी थाना या रेवाड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में संपर्क कर सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> पुलिस को मिली बड़ी सफलता<nis:link nis:type=tag nis:id=बावल nis:value=बावल nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=तमिलनाडु nis:value=तमिलनाडु nis:enabled=true nis:link/> जा रहे करीब 3.86 करोड़ रुपये मूल्य के कॉपर (तांबे) से भरे ट्रक के गायब होने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए बावल इंडस्ट्रियल एरिया से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए कॉपर इनगॉट (तांबे की सिल्लियों) से लदे ट्रक के गायब होने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी किए गए माल की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों का पता लगाया जा सके।

मामले का विवरण:

जांचकर्ता ने बताया की बावल की मेटाडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 16 सितंबर 2026 की रात समय लगभग 9:00 बजे उनकी कंपनी से 24,780 किलोग्राम कॉपर इनगॉट (121 सिल्लियां), जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 86 लाख 26 हजार 568/- रुपये (GST सहित) थी, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से एक ट्रक में लोड करके जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड (गुम्मिडीपूंडी, तिरुवल्लूर, तमिलनाडु) के लिए रवाना की गई थी।

जब खेप तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंची, तो कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक और चालक से संपर्क किया। पहले तो उन्हें गुमराह करने वाले जवाब दिए गए, लेकिन बाद में माल चोरी होने की बात कही गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई व गिरफ्तारी:

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कसौला में संबंधित धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार थाना कसौला पुलिस तथा सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूर्व में गत 26 सितम्बर को मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर के थाना मोहना क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त किए गए खाली ट्रक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इसके पश्चात, पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर बुधवार को इस पूरी साजिश में शामिल एक आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी गांव गंगवानी जिला नूंह को सफलतापूर्वक काबू कर लिया है।

5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी:

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कैफ को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी, ताकि चोरी किए गए करोड़ों रुपये के माल (कॉपर इनगॉट) की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके और इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस मामले की अग्रिम जांच पूरी मुस्तैदी से कर रही है।
सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से स्वरोजगार को मिला संबल
-रेवाड़ी की प्रियांशु और नरेंद्र ने योजना से मिले सहयोग के उपयोग से व्यवसाय को आगे बढ़ाया
रेवाड़ी, 01 अक्तूबर।
सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे एवं सूक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। रेवाड़ी जिला की प्रियांशु और नरेंद्र ने योजना के माध्यम से मिले सहयोग का उपयोग अपने-अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया।

मेडिकल स्टोर व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर प्रियांशु
मेडिकल स्टोर का संचालन करती गांव गुरावड़ा निवासी प्रियांशु बदलाव की कहानी का उदाहरण हैं। व्यवसाय को स्थापित करने और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने अपने मेडिकल स्टोर के संचालन को मजबूत किया और ग्राहकों को आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद उपलब्ध कराने में सक्षम हुईं। प्रियांशु के लिए मुद्रा योजना वित्तीय सहयोग के साथ-साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बनी। आज वह अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी हैं।
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिद्धार्थ यादव ने की मुलाकात, नवीन दायित्व के लिए जताया आभार*

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का नवीन दायित्व मिलने के बाद सिद्धार्थ यादव की गृह मंत्री से यह भेंट हुई। उन्होंने नवीन जिम्मेदारी के लिए श्री शाह का आभार व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के बाद सिद्धार्थ यादव ने कहा, “मुझे सदैव आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा है। नवीन दायित्व की घोषणा के बाद आज उनसे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।”

उन्होंने कहा “आज गृह मंत्री जी से भेंट के दौरान मैंने हरियाणा के लोगों की ओर से भी इस विश्वास और अवसर के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।”

सिद्धार्थ यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है और वे पूरी निष्ठा से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
CM फ्लाइंग की रेड<nis:link nis:type=tag nis:id=अवैध nis:value=अवैध nis:enabled=true nis:link/> रूप से चल रही गुटखा पान मसाला की फैक्ट्री पर की गई रेड
एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में बनेगा मील का पत्थर : डॉ. अर्चना गुप्ता
: 210 एकड़ में स्थापित हो रहा एम्स, करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य परिसर
: भाजपा सरकार में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बढ़े अवसर

रेवाड़ी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में स्थापित हो रहा एम्स दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

रविवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘कहानी बदलाव की’ मुहिम के तहत भालखी-माजरा में 210 एकड़ में करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी का दौरा किया। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद वहां कार्यरत प्रोजेक्ट टीम और भाजपा पदाधिकारियों से संवाद किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कॉलेज और स्कूल स्तर के शिक्षा ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। युवाओं की रुचि और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों तथा शैक्षणिक अवसरों को भी बढ़ावा मिला है। एम्स रेवाड़ी इसी बदलाव की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है, जिससे रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिण हरियाणा के लाखों नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा एम्स रेवाड़ी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं से लैस होगा। इसके शुरू होने से गंभीर बीमारियों के उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए क्षेत्र के लोगों की दूर-दराज के बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। एम्स केवल उपचार का संस्थान नहीं होगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में ढांचागत विकास से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक व्यापक बदलाव हुए हैं। इनका सीधा लाभ युवा पीढ़ी को मिल रहा है और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में विकसित हो रहा नया ढांचा आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार कर रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े चिकित्सा संस्थान के विकसित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों का भी आधार बनेगा। इस दौरान उन्होंने एम्स परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन लाल गोयल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पीपीपी कॉर्डिनेटर सतीश खोला, सिंहराम महलावत, सुनील मूसेपुर, हुकमचन्द यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, कुलदीप चौहान तथा खोला मण्डल अध्यक्ष सुभाष यादव उपस्थित रहे।
101वा सफाई अभियान<nis:link nis:type=tag nis:id=i nis:value=I nis:enabled=true nis:link/> LOVE REWARI <nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और <nis:link nis:type=tag nis:id=सफाई nis:value=सफाई nis:enabled=true nis:link/> योद्धा
‘सेवा संकल्प अभियान’: वडनगर से वाराणसी जा रही भव्य यात्रा का 27 को रेवाड़ी में होगा ऐतिहासिक स्वागत वंदना
‘सेवा संकल्प अभियान’: वडनगर से वाराणसी जा रही भव्य यात्रा का 27 को रेवाड़ी में होगा ऐतिहासिक स्वागत वंदना पोपली 
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, समर्पण और जन-कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा 27 तारीख को वीरभूमि रेवाड़ी की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। यह यात्रा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और अंत्योदय के उस मूल मंत्र को समर्पित है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरे भारतवर्ष में एक जन-आंदोलन का रूप दिया है। वडनगर से आरंभ होकर यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए अब हरियाणा में अपने सेवा संकल्पों का संदेश प्रसारित कर रही है और काशी (वाराणसी) की ओर अग्रसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख को शाम ठीक 4:00 बजे काठूवास टोल के समीप यह भव्य यात्रा रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर काठूवास टोल पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव,डॉ कृष्ण कुमार व अनिल यादव के साथ साथ जिला प्रभारी मदन गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर जिले व प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा की विधिवत अगवानी करेंगे।
काठूवास टोल से प्रवेश के पश्चात यह यात्रा रेवाड़ी शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता और आमजन जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स और यात्रियों का विशाल पुष्पमालाओं व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व की पुनः स्मृति है। रेवाड़ी नगर में भव्य स्वागत के उपरांत यह यात्रा 28 सितम्बर को पटौदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से गुरुग्राम जिले में इसका विधिवत प्रवेश कराया जाएगा। जिला भाजपा ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान के स्वागत हेतु सभी संगठनात्मक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=एशियन nis:value=एशियन nis:enabled=true nis:link/> गेम्स में भारत का जलवा<nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> के लाल <nis:link nis:type=tag nis:id=कमलजीत nis:value=कमलजीत nis:enabled=true nis:link/> ने जीता गोल्ड<nis:link nis:type=tag nis:id=10 nis:value=10 nis:enabled=true nis:link/> मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक….
शानदार निशानेबाजी से दिलाया गोल्ड….
कमलजीत के घर पर बटे लड्डू, ग्रामीणों ने डीजे पर नाच कर मनाया जश्न....
रेवाड़ी में आज शाम एक<nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ा nis:value=बड़ा nis:enabled=true nis:link/> हादसा होते-होते टल गया<nis:link nis:type=tag nis:id=झज्जर nis:value=झज्जर nis:enabled=true nis:link/> चौक स्थित<nis:link nis:type=tag nis:id=भारत nis:value=भारत nis:enabled=true nis:link/> पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर मौजूद था और भूमिगत पेट्रोल स्टोरेज टैंक से जुड़े उपकरण में अचानक शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शॉर्ट nis:value=शॉर्ट nis:enabled=true nis:link/> सर्किट के बाद धुएं का गुबार उठने लगा।
हालात को देखते हुए पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया।
अगर समय रहते हालात नहीं संभलते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
DMC की फटकार के बाद<nis:link nis:type=tag nis:id=काठमंडी nis:value=काठमंडी nis:enabled=true nis:link/> बाजार पहुंचे<nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपरिषद nis:value=नगरपरिषद nis:enabled=true nis:link/> के अधिकारी<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्या nis:value=समस्या nis:enabled=true nis:link/> जानने
यूं उड़ा<nis:link nis:type=tag nis:id=राव nis:value=राव nis:enabled=true nis:link/> इंद्रजीत का<nis:link nis:type=tag nis:id=उड़न nis:value=उड़न nis:enabled=true nis:link/> खटोला
माता मंदिर रेवाड़ी में प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन
रेवाड़ी। श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुरजरवाड़ा, रेवाड़ी में आज प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद वार्ड नंबर 15 की नगर पार्षद श्रीमती रचना राव द्वारा रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत श्रीमती रचना राव ने माता रानी के दर्शन कर दीप प्रज्वलित किया और शिविर की सफलता के लिए मंगलकामना की।
शिविर में स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 152 मरीजों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों की जांच की गई। मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया की कमी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में सबसे पहले स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाने वाली श्रीमती कमला देवी, धर्मपत्नी श्री मोहनलाल, निवासी गुड़िया सराय रहीं।
नेत्र जांच के लिए सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की टीम से दिनेश, इंद्राज एवं नारायणी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सम्राट हॉस्पिटल की टीम से उदय, अजय, लतेश, हेमंत एवं लक्ष्मण ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल एवं सचिव ललित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकीय टीमों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से सभी सहयोगी स्टाफ को माता मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की सराहना करते हुए माता रानी की महिमा का गुणगान किया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी आगे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि माता रानी की कृपा से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाई जा सके।
श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीम, स्टाफ, स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्री चंद्रकांत गौड, रजत गुप्ता, टिल्लू, प्रिंस, राजू अधाना, मोनू राव व अन्य मौजूद रहे।
शहीद राव तुलाराम को नमन कर<nis:link nis:type=tag nis:id=राव nis:value=राव nis:enabled=true nis:link/> इंद्रजीत बोले- जल्द शुरू होंगी<nis:link nis:type=tag nis:id=aiims nis:value=AIIMS nis:enabled=true nis:link/> की ओपीडी और<nis:link nis:type=tag nis:id=मेडिकल nis:value=मेडिकल nis:enabled=true nis:link/> कक्षाएं
-भावी<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> के नारों पर आरती राव बोलीं- यह लोगों की भावनाएं, पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, तब देखेंगे
संगवाड़ी गांव में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय nis:value=राष्ट्रीय nis:enabled=true nis:link/> मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
<nis:link nis:type=tag nis:id=देहव्यापार nis:value=देहव्यापार nis:enabled=true nis:link/> पर<nis:link nis:type=tag nis:id=रेवाड़ी nis:value=रेवाड़ी nis:enabled=true nis:link/> पुलिस की<nis:link nis:type=tag nis:id=छापेमारी#होटल nis:value=छापेमारी#होटल nis:enabled=true nis:link/> मैनेजर सहित 4 युवतियां काबू
रेवाड़ी की<nis:link nis:type=tag nis:id=जेएलएन nis:value=जेएलएन nis:enabled=true nis:link/> नहर में प्लास्टिक के थैलों में मिल रहा<nis:link nis:type=tag nis:id=पशुओं nis:value=पशुओं nis:enabled=true nis:link/> का मांस<nis:link nis:type=tag nis:id=कर्मचारी nis:value=कर्मचारी nis:enabled=true nis:link/> परेशान<nis:link nis:type=tag nis:id=कई nis:value=कई nis:enabled=true nis:link/> दिनों से<nis:link nis:type=tag nis:id=नहर nis:value=नहर nis:enabled=true nis:link/> में लगातार मिल रहे<nis:link nis:type=tag nis:id=मांस nis:value=मांस nis:enabled=true nis:link/> से पानी हो रहा प्<nis:link nis:type=tag nis:id=दूषित, nis:value=दूषित, nis:enabled=true nis:link/> कर्मचारियों के लिए बनी परेशानी
<nis:link nis:type=tag nis:id=गन nis:value=गन nis:enabled=true nis:link/> कल्चर<nis:link nis:type=tag nis:id=गंद nis:value=गंद nis:enabled=true nis:link/> कल्चर को छोड़ अच्छे<nis:link nis:type=tag nis:id=गाने nis:value=गाने nis:enabled=true nis:link/> गाएं<nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणवी nis:value=हरियाणवी nis:enabled=true nis:link/> कलाकार<nis:link nis:type=tag nis:id=md nis:value=MD nis:enabled=true nis:link/> बोले<nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणवी nis:value=हरियाणवी nis:enabled=true nis:link/> सिंगर