बारा के नए एसडीएम अर्पित कुमार के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
भू-विवाद, कथित अवैध कब्जे और लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण पर रहेंगी निगाहें
यूनाइटेड भारत बारा | मनोज कुमार बिन्द
बारा, प्रयागराज। बारा तहसील में नवागत एसडीएम अर्पित कुमार के सामने भूमि विवाद, अवैध कब्जे, लंबित राजस्व मामलों और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी कई बड़ी चुनौतियां होंगी। क्षेत्रवासियों की निगाहें अब उनकी कार्यशैली और फैसलों पर टिकी हैं।
तहसील क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद और सरकारी भूमि पर कथित कब्जे की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच, राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता और पात्र लोगों को समय से न्याय दिलाना नए एसडीएम के लिए अहम जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई से ही आम जनता का प्रशासन पर भरोसा मजबूत होगा। अब देखना होगा कि नवागत एसडीएम अर्पित कुमार इन चुनौतियों से किस रणनीति के साथ निपटते हैं और बारा तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था में कितना बदलाव ला पाते हैं।