नेपाल में आई त्रासदी और बिहार के बाढ़ पीड़ितों के भाकपा माले ने किया धन संग्रह।
बीते दिनों पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण तबाही और बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के सहायता के भाकपा माले ने धन संग्रह का बीड़ा उठाया। भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सत्येन्द्र राम के अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने रघुनाथपुर बाजार में व्यवसायियों से धन संग्रह किया। सत्येन्द्र राम ने बताया कि किसी भी आपदा में हम सभी को मानवता का परिचय देते हुए सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सहयोग राशि इकट्ठा करने के लिए भाकपा माले हर आदमी के दरवाजे तक दस्तक देगी। उन्होंने अनुरोध किया सभी सामर्थ्यवान लोगों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर नथुन पटेल, अमावती देवी, अकबर अंसारी, गुली नट, सरल तुरहा सहित अन्य मौजूद रहे।
Siwan, Siwan | Sep 15, 2026