
थाना सदर सफीदों पुलिस कि सतर्क करवाई ।
गहने बनाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सफीदों श्री गौरव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सदर सफीदों पुलिस ने गहने बनाने के नाम पर 6 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश वासी गांव मुआना के रूप में हुई है।
थाना सदर सफीदों के प्रभारी पीएसआई चंद्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र वासी मुआना ने थाना सदर सफीदों में अपनी शिकायत में बताया कि उसने सोने-चांदी के गहने बनवाने के लिए सतीश वासी मुआना से संपर्क किया था। गहने तैयार करने के लिए उसने उससे कुल 6 लाख 40 हजार रुपये लिए थे। इनमें 4 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से जबकि 2 लाख रुपये नकद दिए ।
निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब उसने गहने तैयार नहीं किए गए तो बार-बार समय देकर टालने का प्रयास किया गया। बाद में रकम वापस मांगने पर झगड़ा करने तथा जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में धारा 318(3), 318(4) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर किया गया ।
12 सितंबर 2026 को थाना सदर सफीदों पुलिस ने आरोपी सतीश वासी मुआना को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्रवाई नियम अनुसार अमल में लाई जा रही है
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई नियम अनुसार अमल में लाई जा सके ।
Uklana, Hissar | Sep 13, 2026