
*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भागलपुर जिले में कुल 24,514 मतदाता पंजीकृत*
भागलपुर, दिनांक 21.10.2026। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर जिले की अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार कुल 24,514 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 17,838 पुरुष, 6,674 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।
उप निर्वाचन पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदान केंद्रवार सांख्यिकीय विवरणी के अनुसार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का विवरण निम्नवत् है।
नारायणपुर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 98 पर कुल 1,150 मतदाता हैं, जिनमें 931 पुरुष एवं 219 महिला मतदाता हैं। बिहपुर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 99 पर कुल 943 मतदाता हैं, जिनमें 697 पुरुष, 245 महिला एवं 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।
सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 100 पर 792 तथा मतदान केंद्र संख्या 101 पर 1,266 मतदाता पंजीकृत हैं। शाहकुंड प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 102 पर कुल 913 और नाथनगर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 103 पर 1,044 मतदाता हैं। जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 104 पर 812 मतदाता पंजीकृत हैं।
सबौर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 105 पर कुल 988 मतदाता तथा इसी स्थान के मतदान केंद्र संख्या 105 क पर 1,022 मतदाता हैं। भागलपुर नगर भवन स्थित टाउन हॉल के मतदान केंद्र संख्या 106 पर 976 तथा मतदान केंद्र संख्या 106 क पर 978 मतदाता पंजीकृत हैं।
भागलपुर स्थित जिला कृषि कार्यालय भवन के मतदान केंद्र संख्या 107 पर 996, मतदान केंद्र संख्या 107 क पर 995, मतदान केंद्र संख्या 107 ख पर 983, मतदान केंद्र संख्या 108 पर 717 तथा मतदान केंद्र संख्या 108 क पर 711 मतदाता हैं।
खरीक प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 पर कुल 1,086 मतदाता पंजीकृत हैं। नवगछिया प्रखंड कार्यालय भवन के मतदान केंद्र संख्या 110 पर 1,342 तथा मतदान केंद्र संख्या 111 पर 399 मतदाता हैं। गोपालपुर प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 112 पर 809 और रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 113 पर 808 मतदाता पंजीकृत हैं।
पीरपैंती प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 114 पर 823 तथा मतदान केंद्र संख्या 114 क पर 825 मतदाता हैं। कहलगांव प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 115 पर 1,037 तथा प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन के मतदान केंद्र संख्या 115 क पर 1,006 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, सन्हौला प्रखंड कार्यालय भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 116 पर कुल 1,093 मतदाता हैं।
इस प्रकार उपलब्ध कराई गई समेकित विवरणी के अनुसार भागलपुर जिले में कुल 24,514 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए मतदान केंद्रवार मतदाताओं का विवरण संधारित किया गया है।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
भागलपुर
#Election
Information & Public Relations Department, Government of Bihar