जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध।
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के अवसर पर आज दिनांक 23.10.2026 को भागलपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी सक्रिय रूप से तैनात हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
सभी मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें।
#Bhagalpur #BhagalpurPolice #Election2026 #स्वतंत्र_एवं_निष्पक्ष_निर्वाचन #भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar