*जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण*
*मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लिया मतदान व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा*
भागलपुर, 23 अक्टूबर 2026। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के तहत मतदान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी, भागलपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
13 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 23, 2026