*वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश*
भागलपुर, दिनांक 22 अक्टूबर 2026। को श्री प्रभात कुमार सिंह एवं श्री बिपुल जी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण भवन, आत्मा, भागलपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 के अंतर्गत दिनांक 24.10.2026 से 31.10.2026 तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम तथा दिनांक 26.10.2026 से 30.11.2026 तक सभी 238 पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026 का सफलतापूर्वक एवं ससमय आयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गई।
साथ ही, एलईडी युक्त किसान जागरूकता प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों के हितकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के उद्देश्य से सभी संबंधित प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों, लेखपालों एवं कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
1. व्यापक प्रचार-प्रसार: सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
2. किसानों की भागीदारी: कार्यक्रमों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
3. जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को आमंत्रण: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, किसान सलाहकार समिति के सदस्यों एवं नवाचार करने वाले किसानों को आमंत्रित किया जाए।
4. कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार: कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए।
5. प्रमुख कृषि विषयों को प्राथमिकता: कार्यक्रमों में उर्वरक का संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य, उद्यानिक फसल, समेकित कृषि प्रणाली एवं कृषि यंत्रीकरण आदि विषयों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करते हुए आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
6. कृषि एवं संबद्ध विभागों की सहभागिता: कृषि एवं संबद्ध विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनके विभागों द्वारा संचालित किसान हितकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयावधि में सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें तथा किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति