Public App Logo
24 घंटे में लापता ननद-भौजाई बरामद, दुधारा पुलिस ने परिजनों को सौंपा ! रिपोर्ट - जावेद अहमद #संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सैंथवलिया सुटेहरा गांव से लापता हुई ननद-भौजाई को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, दोनों महिलाएं बिना बताए घर से चली गई थीं। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद दुधारा पुलिस ने तलाश शुरू की और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। बाघनगर चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में किसी तरह के आरोप या आशंका के संबंध में कोई निष्कर्ष जांच के आधार पर ही निकाला जाएगा। दोनों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। #UttarPradesh #santkabirnagar - Khalilabad News