
चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार, टड़ियावां पुलिस ने किया खुलासा
हरदोई। टड़ियावां थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को वादी विकास अवस्थी पुत्र रामकुमार अवस्थी, निवासी ग्राम टड़ियावां ने थाने में तहरीर दी थी कि 31 अगस्त की रात रंजना हॉस्पिटल के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP32QF6974 (TVS Raider) चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर थाना टड़ियावां में मुकदमा अपराध संख्या 445/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपी रजनीकांत पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम टड़ियावां, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक व्यास यादव, उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल देवप्रकाश, कांस्टेबल विशाल पाण्डेय और कांस्टेबल मुकुल चौधरी शामिल रहे।