निरीक्षण के दौरान 4 दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिये गए
===
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक द्वारा दमोह शहर में संचालित दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कचोरा शॉपिंग कंपलेक्स में स्थित दवा बाजार में संचालित श्री मेडिकोज, डीपी अग्रवाल मेडिकल स्टोर, केदार केमिस्ट एवं अग्रवाल मेडिकल, राय चौराहा स्थित आनंद मेडिकल की जांच की गई।
ड्रग इंस्पेटर महिमा जैन ने बताया जांच के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता कॉम्पिटिंट पर्सन की उपस्थिति, एनआरएक्स दवाइयों का क्रय विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायरी ड्रग्स इत्यादि की गहन जांच की गई साथ ही निरीक्षण के दौरान 4 दवाइयों के नमूने भी जांच हेतु लिये गए जिनमें एंटासिड,एनाल्जेसिक, ब्लड प्रेशर एवं एंटी फंगल केटेगरी की दवाइयां सम्मिलित हैं, जिन्हें जांच हेतु शासकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के उल्लंघन के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी केमिस्ट को एचएफआर एवं एचपीआर आईडी बनाने हेतु भी आदेशित किया गया।
#damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh