अपने ही SHO को गिरफ्तार करवाने वाले IPS विनय तिवारी कौन हैं? जादोपुर थाना कांड के बाद फिर चर्चा में गोपालगंज SP | SNLIVE
गोपालगंज के जादोपुर थाना में अवैध हिरासत और कथित वसूली के मामले में SP विनय तिवारी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
पुलिस जांच के अनुसार, बिना एफआईआर और आधिकारिक रिकॉर्ड के लोगों को थाने में हिरासत में रखने और रिहाई के बदले पैसे मांगने के आरोप सामने आए। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जांच में पुलिसकर्मियों और कथित बिचौलिए के बीच सांठगांठ की बात भी सामने आई है। आरोप है कि लोगों को राहत देने और केस से नाम हटाने के नाम पर पैसे की मांग की गई।
अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर IPS विनय तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं।
कानून सबके लिए बराबर—वर्दी के पीछे छिपकर भी कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।
#Gopalganj #VinayTiwari #IPSVinayTiwari #JadopurThana #GopalganjPolice #BiharPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #SNLIVE
Siwan, Siwan | Aug 22, 2026