रोहतास में प्रशासन ने दो भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का लाभ दिलाते हुए दखल-कब्जा भी सुनिश्चित कराया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने फुलेन्द्र प्रसाद पासवान एवं संतोष कुमार को बंदोबस्ती पर्चा सौंपा। फुलेन्द्र प्रसाद ने सहयोग पोर्टल पर भूमि बंदोबस्ती को लेकर परिवाद दर्ज कराया था। शिकायत के बाद संबंधित अंचल द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दोनों लाभार्थियों ने भूमि का अधिकार मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
डीएम ने कहा कि 'सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी प्रावधानों का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाना उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।'
#rohtasnews