
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप, विकास खंड भरावन के दलेलनगर का मामला
हरदोई। विकास खंड भरावन के ग्राम दलेलपुर में शासकीय भूमि पर कथित कब्जे और लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम निवासी नागपाल ने ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम दलेलनगर में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर उनके द्वारा लंबे समय से अधिकारियों को शिकायतें की जा रही हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि इस मामले को लेकर एसडीएम को 13 अगस्त 2021, बीडीओ को 3 फरवरी 2024, जिलाधिकारी हरदोई को 28 जुलाई 2025, सीडीओ को 26 फरवरी 2026 तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिए गए। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराने तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
शिकायत पत्र पर 17 जून 2026 की तारीख अंकित है और उस पर 18 जून 2026 की डाक प्राप्ति की मुहर भी लगी हुई है। अब देखना है कि उच्चाधिकारी इस शिकायत का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।