बड़ी खबर | अमृतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 7 लाख की चोरी के मामले का खुलासा
अमृतपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव तौफीक की मड़ैया में सोने की जंजीर और लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की सूचना से मचा हड़कंप महज दो दिन में शांत हो गया।
थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी के निर्देशन में पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान सामने आया कि जंजीर चोरी नहीं हुई थी, बल्कि महिला की मां उसे अपने साथ कोलकाता ले गई थी और परिजनों के डर से वहां बेच दिया था।
अमृतपुर पुलिस की तत्परता और गहन जांच से मामले की सच्चाई सामने आई। बाढ़ के बीच ग्रामीणों में फैली चोरी की आशंका और भय भी दूर हुआ।
दो दिन में खुलासा, पुलिस की सक्रियता की सराहना।
#Amritpur #Farrukhabad #AmritpurPolice #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #FarrukhabadNews #UPPolice #DarsanSinghSolanki #तौफीककीमड़ैया #अमृतपुर #फर्रुखाबाद #पुलिसकीत्वरितकार्रवाई #बड़ीखबर