
चोरी की सोने की चेन समेत आरोपी गिरफ्तार, 50 रुपये नकद बरामद
हरदोई। अतरौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को वादिनी नेहा देवी पत्नी कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम गजाधरपुर, थाना टड़ियावां, हरदोई ने अतरौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि 28 अगस्त 2026 को वह अपने पति के साथ अपने मायके ग्राम सिंहपुर, थाना अतरौली जा रही थीं। रास्ते में ग्राम रामपुर के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति ने बाइक सवार अपने साथी की मदद से उनकी चोटी से सोने की चेन और 300 रुपये चोरी कर लिए।
मामले में अतरौली थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 328/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी भोला पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम बदरसा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद सोने की चेन और 50 रुपये नकद बरामद किए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल रवि यादव, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल ब्रजेश शामिल रहे।