तिजारा: टपूकड़ा नगर पालिका चुनाव में 87.55% हुई वोटिंग, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Tijara, Alwar | Sep 11, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को टपूकड़ा नगर पालिका में चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे शुरू हुई जो देर शाम 6:00 बजे तक चली। इस दौरान नगर पालिका के सभी बूथों पर 87.55 फ़ीसदी वोटिंग प्रतिशत रहा। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा। अब 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।