तिजारा: भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम का खुलासा, ब्लास्ट स्थल से 500 मीटर दूर चल रही थी कंपनी
Tijara, Alwar | Feb 17, 2026 भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से सात लोग जिंदा जलने के बाद अब इसी क्षेत्र में 500 मीटर दूर एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता इमरान खान की सूचना पर मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर पॉपअप पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण चल रहा था। जांच जारी है।