तिजारा: तिजारा उपखंड स्तरीय संयुक्त विभागीय दलों ने अपने क्षेत्र में खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण
Tijara, Alwar | Feb 20, 2026 जिला कलेक्टर के द्वारा गठित अवैध खनन के रोकथाम हेतु उपखंड संयुक्त विभागीय दलों ने विशेष अभियान संचालित किया।खनिज अभियंता मनोज शर्मा ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के विरुद्ध मामले दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की गई। खैरथल तिजारा जिले में 25 मामले दर्ज कर 380 टन खनिज जप्त किया गया।