शुक्रवार दोपहर 3:00 रीको इंडस्ट्रियल एरिया भिवाड़ी स्थित एक एकाक्ष पॉलीमर का कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री द्वारा कृषि ग्रेड के यूरिया के उपयोग की शिकायत प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई। सहायक निदेशक कृषि पवन यादव ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और परिसर में रखे 195 कट्टे यूरिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें जप्त कर लिया गया है।