तिजारा: खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, करोड़ों का कारोबार, रोजाना 25 लाख के पटाखे बनते थे, 700 पेटियां तैयार थीं
खुशखेड़ा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत के बाद बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी नितेश कुमार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है।नितेश इस हादसे में बच गए थे उन्होंने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में लगभग 700 पेटीया तैयार माल और 2400 पेटियो के लिए कच्चा माल मौजूद था। इसी तैयार और कच्चे माल में हुए विस्फोट के कारण 7 लोगों की मौत