फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, ओवरलोड ऑटो वालों की अब खैर नहीं!
फिरोजाबाद। शहर में जाम और लापरवाही से चलने वाले वाहनों से परेशान लोगों के लिए राहत वाली खबर है। आज एसएसपी आदित्य लांग्हे के आदेश पर यातायात पुलिस सड़कों पर उतर आई।
जैन मंदिर से लेकर शिकोहाबाद एटा चौराहा और टूण्डला चौराहे तक जहां भी ऑटो-ई रिक्शा आड़े-तिरछे लगे थे, सबको हटाकर रास्ता खाली कराया गया। पुलिस ने साफ कह दिया - ऑटो-ठेला अब अपनी तय जगह पर ही खड़ा होगा।
आज दिनभर क्या हुआ -
ओवर सवारी भरकर दौड़ रहे 45 ऑटो का चालान काटा गया। नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा दौड़ा रहे थे, 2 रिक्शा सीज कर दिए गए। 8 गाड़ियों के काले शीशे उतरवाए गए और 175 गाड़ियां तेज रफ्तार में भागते हुए पकड़ी गईं। कुल 672 गाड़ियों पर एक्शन हुआ।
साथ ही पुलिस ने लोगों को रोक-रोक कर हेलमेट पहनने के फायदे बताए और फ्री में हेलमेट भी बांटे।
यातायात पुलिस ने कहा - बच्चो को गाड़ी मत दो, लिमिट में सवारी बैठाओ और नियमों का पालन करो।
आपकी क्या राय है? क्या फिरोजाबाद में यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है? कमेंट में जरूर बताएं।
ऐसे ही ताजा खबरें देखने के लिए पेज को फॉलो करें @DDMNewsFirozabad
#FirozabadNews #FirozabadPolice #TrafficPolice #SSPAdityaLanghe #UPPolice #FirozabadBreaking #Shikohabad #Tundla #ViralNews #DDMNews